Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इतनी शर्मनाक बर्बरता, पहले पिटाई के बाद महिला के काटे बाल, फिर वीडियो बनाकर…

इतनी शर्मनाक बर्बरता, पहले पिटाई के बाद महिला के काटे बाल, फिर वीडियो बनाकर…

Howrah news : पश्चिम बंगाल में रह-रहकर हिंसा और बर्बरता की ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि  लज्जित हो जाए। ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं। याद कीजिए, बंगाल में पहले भी दो महिलाओं के साथ सरेआम मारपीट जैसी घटनाओं के वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें बर्बरता और हैवानियत सामने आई है। महिला को चोरी के आरोप में पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट करने के बाद सरेआम उसके सिर के बाल काट दिए गए। इस इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया।

ये भी पढ़े:और MP-MLA कोर्ट ने एसपी मौर्य और  बेटी संघमित्रा को घोषित कर लिया भगोड़ा

चोरी के आरोप में ऐसी सजा 

वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के डोमजुड़ इलाके का बताया जा रहा है। साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति कैंची लेकर महिला के सिर के बाल काट रहा है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके परिवार को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है और उसके बाद उनके साथ मारपीट की गई है। मारपीट करने के बाद सजा के तौर पर सरेआम महिला के बाल काटने का काम किया गया। पश्चिम बंगाल में महिला के साथ बर्बरता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कूच बिहार, चोपड़ा, अरियाडीह में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से अवैध संबंध रखने के आरोप में सरेआम भीड़ जुटाकर महिला के साथ बेंत लगाने का मामला भी चर्चित रहा है।

Share this:

Latest Updates