Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसे अंधविश्वास से तो बहुत पीछे जाएगा समाज, भूत उतारने के लिए महिला के मुंह में…

ऐसे अंधविश्वास से तो बहुत पीछे जाएगा समाज, भूत उतारने के लिए महिला के मुंह में…

Murshidabad news, Kolkata news, West Bengal news : 21वीं शताब्दी के भारत को कई नजरिए से देखा जा सकता है। यदि हम एक और चांद पर जा रहे हैं, तो दूसरी ओर समाज में अंधविश्वास हमें पीछे धकेल रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से ऐसा ही उदाहरण सामने आया है। यहां एक महिला पर सवार भूत भगाने के लिए उसके मुंह में जूता पकड़ाकर सरेआम रास्ते पर घुमाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस आई और महिला को बचाकर अस्पताल ले गई। घटना मुर्शिदाबाद के बहरमपुर की है। बहरमपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास के कारण हुई है। महिला को इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

घर के लोगों का तर्क अनोखा 

स्थानीय लोगो के अनुसार, बहरमपुर थाने के चुआपुर सुकांत पल्ली की रहने वाली महिला कुछ दिनों से अस्वाभाविक व्यवहार कर रही थी। महिला के परिवार के लोगों ने ओझा से संपर्क किया। ओझा ने उन्हें कहा कि उसे भूत ने पकड़ा है और अगर उसके मुंह में जूता पकड़ाकर सार्वजनिक रूप से सड़क पर घुमाया जाए तो वह ठीक हो जाएगी। ओझा के कहने पर परिवार के सदस्यों ने महिला के मुंह में जूता रखकर बहरमपुर की सड़कों पर घुमाया। महिला के एक परिजन ने बताया कि कई डॉक्टरों को दिखाने से कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसे ओझा के पास ले जाया गया।

Share this:

Latest Updates