Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sudden Attack : …और कराची में अचानक फिल्म के सेट पर भीड़ ने बोला हमला, इसके बाद…

Sudden Attack : …और कराची में अचानक फिल्म के सेट पर भीड़ ने बोला हमला, इसके बाद…

Foreign News Update, Pakistan, Karachi : पाकिस्तान के कराची शहर में एक धारावाहिक की शूटिंग कर रहे सदस्यों पर अचानक हथियारबंद भीड़ ने हमला बोल दिया। मनोरंजन उद्योग और कलाकारों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। यह घटना कराची की घनी आबादी वाली पीआईबी कॉलोनी में जमशेद क्वाटर्स इलाके में दो दिन पहले हुई थी। 

अरेस्ट किए गए 6 आरोपी

जाने-माने फिल्म निर्माता नबील कुरेशी ने बताया कि 50 से 60 हथियारबंद लोगों की भीड़ एक मकान में घुसी जिसे क्रू सदस्यों ने किराये पर लिया था। उन्होंने गालीगलौज की और वहां मौजूद लोगों से हाथापाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्व, जुबैर नजीर शेख ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार की खबर के मुताबिक, भीड़ में मौजूद लोग इलाके के निवासी थे जो अपने इलाके में शूटिंग होने देना नहीं चाहते थे।

Share this:

Latest Updates