Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तिहाड़ जेल से निकला सुकेश का लेटर बम, अभिनेत्री चाहत खन्ना को निशाना बनाते हुए कहा- शादीशुदा औरतों में मेरी दिलचस्पी नहीं

तिहाड़ जेल से निकला सुकेश का लेटर बम, अभिनेत्री चाहत खन्ना को निशाना बनाते हुए कहा- शादीशुदा औरतों में मेरी दिलचस्पी नहीं

Television and Bollywood industries : तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश रह-रहकर लेटर बम विस्फोट कर रहा है। इस बार उसने फिर लेटर लिखकर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। उसने लिखा है कि मुझ उन औरतों में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो पहले से शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। खासकर पैसे के लिए रिश्ते रखने वाली छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री चाहत खन्ना जैसी औरतों में तो और भी नहीं। चाहत और निक्की तंबोली से मेरा सम्बन्ध सिर्फ प्रोफेशनल वजहों से है। दरअसल, सुकेश का यह लेटर तब आया है जब  कुछ दिनों पहले चाहत का यह बयान आया था कि सुकेश ने उसे धोखे से जेल में मिलने बुलाया और घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। सुकेश ने चाहत के इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि चाहत से उसकी मुलाकात बस एक प्रोफेशनल मीटिंग थी।

10 साल की छोटी बच्ची नहीं है चाहत

सुकेश ने चाहत के उस बयान को भी खारिज किया है, जिसमें चाहत ने कहा था कि उन्हें धोखे से तिहाड़ जेल लाया गया था। सुकेश ने लिखा है कि चाहत कहती है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उन्हें तिहाड़ जेल लाया जा रहा है। सुकेश का कहना है कि क्या वह 10 साल की बच्ची है, जिसे यह नहीं पता चलेगा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। एक 10 साल की बच्ची को भी पता होगा कि जेल कैसा होता है। सुकेश ने चाहत पर आरोप मढ़ा कि वह पेशेवर झूठी है।

चाहत ने क्या कहा था, आप भी सुनिए

चाहत खन्ना ने कुछ दिन पहले एक बयान जारी कर कहा था कि 18 मई 2018 को जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं, उनकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसका नाम एंजेल खान था। उसने उनसे कहा था कि वह उन्हें एक इवेंट में लेकर जाएंगी, लेकिन वह उसे लेकर तिहाड़ जेल चली गई। चाहत का कहना था कि जब उन्हें महसूस हुआ कि वह तिहाड़ में हैं तो उन्होंने टालना शुरू कर दिया। सुकेश ने इस पर भी टिप्पणी की है और कहा है कि 2018 के बाद से अब तक वह खामोश क्यों रही?

Share this:

Latest Updates