Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Summer Holiday : 22 मई से रांची यूनिवर्सिटी में नहीं होगी गर्मी की छुट्टी, विद्यार्थी जान लें नया डेट…

Summer Holiday : 22 मई से रांची यूनिवर्सिटी में नहीं होगी गर्मी की छुट्टी, विद्यार्थी जान लें नया डेट…

Jharkhand Update News, Ranchi Summer Holiday In RU Changed :  पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार 22 मई से रांची यूनिवर्सिटी में गर्मी की छुट्टी होने वाली थी। अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने राजभवन के निर्देश पर यह निर्णय लिया है। छुट्टी के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से संशोधन करते हुए इसे 1 से 20 जून तक कर दिया गया है। 

होलीडे कैलेंडर में संशोधन

मिल रही जानकारी के अनुसार, पहले गर्मी की छुट्टी 1 महीने की थी, लेकिन अब इसमें 10 दिनों की कटौती कर इसे 20 दिनों के लिए कर दिया गया। इसी तरह विश्वविद्यालय ने नौ अगस्त 2023 को आदिवासी दिवस की छुट्टी की घोषणा की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक धनतेरस, दीपावली, बिरसा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, चित्रगुप्त पूजा व छठ पूजा की छुट्टी तिथि में भी बदलाव कर दिया गया है। अब यह छुट्टी नौ नवंबर से 22 नवंबर तक होगी। मतलब कुल 14 दिनों की छुट्टी। पूर्व में यह छुट्टी 10 नवंबर से 21 नवंबर तक थी।

Share this:

Latest Updates