Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अवकाश मांगने पहुंचे पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

अवकाश मांगने पहुंचे पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

छुट्टी न मिलने पर पत्नी ने दी थी आत्महत्या की धमकी

Bijnor news: बिजनौर जनपद के नांगलसोती में ड्यूटी छोड़कर पत्नी के लिए छुट्टी की मांग करने नांगल थाने पहुंचे पुलिसकर्मी आशीष को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। छुट्टी नहीं देने पर पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की धमकी भी दी गई थी। सीओ नजीबाबाद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की।

रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी आशीष रुहिल की तीन सितंबर को नजीबाबाद के पीएनबी पर ड्यूटी लगाई गई थी। आरक्षी ड्यूटी छोड़कर नांगल थाने में तैनात अपनी पत्नी के लिए छुट्टी की मांग लेकर पहुंचा था।

आरोप है कि उसने नांगल थाना प्रभारी की कार को थाने के मुख्य गेट पर रोककर पत्नी को छुट्टी देने की मांग की। आरक्षी आशीष ने छुट्टी नहीं देने पर अपनी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की धमकी भी दी थी।

सीओ देश दीपक सिंह ने मामले की जांच की। अनुशासनहीनता बरतने, थाने का माहौल खराब करने, ड्यूटी छोड़कर नांगल थाने जाने, गार्ड रजिस्टर में गार्ड कमांडर को गलत सूचना देने के संबंध में सीओ नजीबाबाद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने आरक्षी आशीष रुहिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Share this:

Latest Updates