Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

surprising but true : चार लोगों ने मिलकर किया घिनौना खेल, पत्नी को ड्रग्स देकर कर देते थे बेहोश, इसके बाद एक-दूसरे की बीवी से…

surprising but true : चार लोगों ने मिलकर किया घिनौना खेल, पत्नी को ड्रग्स देकर कर देते थे बेहोश, इसके बाद एक-दूसरे की बीवी से…

Singapore latest Hindi news:  सिंगापुर में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यूं तो यह मामला बहुत ही घिनौना और अत्याचार की पराकाष्ठा वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक सिंगापुर में चार लोगों ने अपने हवस की पूर्ति के लिए अपनी – अपनी पत्नी को ड्रग्स देकर पहले बेहोश कर देते थे। इसके बाद वे सभी एक -दूसरे की पत्नियों के साथ हम बिस्तर होते थे। यह खेल कई वर्षों तक चला। लेकिन कहते हैं न कि पाप का घड़ा एक दिन जरूर भरता है। ऐसा ही इन चारों के साथ भी हुआ। इस घिनौने खेल का एक दिन भांडा फूट ही गया। 

चार लोगों को अदालत में दोषी करार दिया

इस मामले में सिंगापुर के 4 लोगों को अदालत ने एक-दूसरे की पत्नियों को कई बार बेहोश करके रेप करने के मामले में दोषी पाया गया है। इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दायर किया गया था। इन पर दुष्कर्म के अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत ने इस अपराध को ‘अद्वितीय’ और ‘घिनौना’ बताया है। इन लोगों पर अपने सेक्सुअल फैंटेसीज को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी को बेहोश करके दूसरे लोगों को सामूहिक दुष्कर्म करने देने का आरोप सिद्ध हुआ है।

10 से 12 वर्ष की सजा और बेंत से मारने की अपील

 इन लोगों पर प्रोसीक्यूटर ने 10-12 वर्ष की सजा और बेंत से मारने की सजा देने की अपील की है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन चारों को दोषी करार दिया है। हालांकि अदालत ने अभी इन्हें सजा नहीं सुनाई है। इन चारों के अलावा अन्य तीन या तो सजा भुगत रहे हैं या अन्य वैकल्पिक कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहां कि ‘वाइफ शेयरिंग फैंटेसी’ को पूरा करने, चारों दोषियों ने ड्रग्स देकर दूसरे की पत्नियों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। इन चार में से दो दोषी की शादी अपराध से पहले हो चुकी थी। गेग ऑर्डर के कारण दोषियों के नाम छिपाए गए हैं। केस में उन्हें छिपे हुए नामों को जरिए पहचाना जा रहा है।

Share this:

Latest Updates