Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Surprising :  इस जेल में ऐसा हुआ कि सबके उड़ गए होश,  जरा आप भी जान लीजिए…

Surprising :  इस जेल में ऐसा हुआ कि सबके उड़ गए होश,  जरा आप भी जान लीजिए…

UP Update News, Sultanpur, Dead Body Of 2 Prisoners Found Hanging On Tree : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के जेल परिसर में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यहां 2 कैदियों की डेड बॉडी एक पेड़ से लटकी हुई मिली है। मृतक कैदियों की पहचान करिया पासी और मनोज के रूप में हुई है। दोनों हत्या के आरोप में जेल में बंद थे और दोनों अमेठी जिले के रहने वाले थे। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर और एसपी सोमेन बर्मा जेल पहुंचे। जांच में सहायता के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य कैदियों से पूछताछ की जा रही है। 

जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल

सुल्तानपुर जिला जेल परिसर में दो कैदियों की संदिग्ध मौत से जेल प्रशासन और बीजेपी की योगी सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था की हालत पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इससे कुछ ही दिन पहले पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर योगी सरकार और यूपी पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

Share this:

Latest Updates