Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में स्थापित सूर्य मंदिर जहां उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, आप भी जानिए…

सहरसा में स्थापित सूर्य मंदिर जहां उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, आप भी जानिए…

Saharsa news : संतनगर वार्ड संख्या 18 स्थित छठ घाट पर व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरे दिन व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाट को पूरी तरह फूल व मालाओं से सजाया गया है। लाइट की खूबसूरत सजावट की गई है। हर तरफ छठ पूजा की गीत बज रहे हैं। छठ व्रतियों की विशेष निगरानी के लिए जिला प्रशासन और प्रबंधन समितियों द्वारा व्यापक तौर पर तैयारी की गई है। मेडिकल टीम, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समेत वोलेंटियर्स को छठ व्रतियों की सुविधा के लिए तैनात किया गया है।

दूधिया रोशनी से जगमगा उठा मंदिर

बबलू शाह ने बताया कि संतनगर छठ मंदिर में छठ महापर्व के नहाय-खाय से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो जाती है। कई वर्षों से यहां छठ व्रतियों की काफी भीड़ उमड़ती है। मंदिर ट्रस्ट के तरफ से यहां श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। विशेष मान्यता रखने वाले संतनगर छठ मंदिर में आज रोशनी से पूरे छठ घाट का परिसर और रास्ता जगमगा रहा है।

छठ गीतों से गूंजा वातावरण

लाइट और साउंड सिस्टम अलग छाप छोड़ रही है। पूरे परिसर में छठ गीत की धुन और कोई भी महत्वपूर्ण सूचना साउंड के माध्यम से दी जाती है। संतनगर छठ  मंदिर जाने के लिए लोग अपने निजी वाहन सहित बस, जीप और ऑटो का इस्तेमाल करते है। जिला प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि छठ मंदिर में हजारों की संख्या में लोग छठ करने आते है।

बड़े-बड़े शहरों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

यहां बिहार, झारखंड, समेत अन्य दूसरे राज्यों से लोग छठ करने पहुंचते हैं। इस मंदिर पर पूरे भारत से लोगों का आगमन होता है। वहीं छठ मंदिर के चारों ओर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग यहां बड़े ही श्रद्धा से पूजा करने आते हैं।

Share this:

Latest Updates