Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Taarak Mehta ka ooltah chashmah : चर्चित टेलीविजन शो में फिर से दिखेंगी दया बेन

Taarak Mehta ka ooltah chashmah : चर्चित टेलीविजन शो में फिर से दिखेंगी दया बेन

Entertainment news, Television famous show, chhote parde, Daya Ben, Taarak Mehta ka ooltah chashmah : चर्चित टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी जल्द ही फिर से दिखाई देंगी। क्योंकि इस सीरियल के निर्माता-निर्देशक असित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दया बेन को जल्द से जल्द शो में वापस लाने की बात कही। इस दौरान असित मोदी ने शो की पुरानी कास्ट और क्रू से माफी भी मांगी। असित मोदी ने कहा कि यदि जाने अनजाने उन्होंने किसी को ठेस पहुंचाई है, ते वह इसके लिए माफी चाहेंगे। पिछले काफी दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा गलत करण से विवादों में था। कई पुराने कलाकारों ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, इस बीच शो की कास्ट ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसके बाद असित मोदी ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया। इस दौरान उन्होंंने शो के साथ अपने लंबे सफर और अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कैसे रास्ते में स्पीड ब्रेकर आए। इसके बावजूद और शो के कलाकारों ने मिलकर एकजुटता से बेहतर काम किया।

सीरियल के कलाकारों से मांगी माफी

गौरतलब है कि इस शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने गत दिनों प्रोड्यूसर असित मोदी, प्रोडक्शन हेड सुहेल रमानी के साथ-साथ जतिन बजाज पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। लेकिन असित ने उन सभी आरोपों का खंडन किया था। असित ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी के साथ बुरा नहीं किया है। यदि गलती से उन्होंने किसी को तकलीफ दी है, तो वह उससे माफी मांगना चाहेंगे।

2017 में मैटरनिटी लीव पर गईं थी दिशा

गौरतलब है कि दिशा वकानी ने 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी। इस कारण उन्होंने शो छोड़ा था। वैसे अभी तक वह शो में वापस नहीं आईं हैं । हालांकि असित ने बताया कि दिशा लगातार उनके संपर्क में है।

Share this:

Latest Updates