Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Table tennis: धनबाद के साकेत एवं महाजन की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में किया उलटफेर, बालक वर्ग में गढ़वा एवं बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा

Table tennis: धनबाद के साकेत एवं महाजन की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में किया उलटफेर, बालक वर्ग में गढ़वा एवं बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा

Dhanbad news, Dhanbad sports, Jharkhand State Inter District Table Tennis: नेहरू कंपलेक्स कोयला नगर में चल रहे 23 वीं झारखंड राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे पुरुष डबल्स के खेले गए मुकाबले में पहले चक्र में गत वर्ष के पदक विजेता पूर्वी सिंहभूम के मृणमय प्रधान एवं दिनेश रक्षित की जोड़ी को सीधे मुकाबले में 3-0 से हराकर धनबाद के साकेत सिन्हा एवं अजय महाजन की जोड़ी नें अगले चक्र में प्रवेश किया। 

यूथ अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में पहुंचे ये खिलाड़ी

 वहीं यूथ अन्डर 17 बालक वर्ग में  गढ़वा के अनिल कुमार मेहता ने गढ़वा के ही उज्जवल कुमार को 3-0 से, पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो ने गिरिडीह के आशीष मुर्मू को 3-0 से, पूर्वी सिंहभूम के ही अरुणव शाहा ने गिरिडीह के सुमित हांसदा को 3-0 से, गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता ने गढ़वा के ही अभिजीत यादव को  3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

अन्डर 15 बालिका वर्ग के फाइनल में पहुंचे ये खिलाड़ी 

अन्डर 15 बालिका वर्ग में गढ़वा के अंजली कुमारी ने हजारीबाग के आण्वी गोयल को, पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे नें रांची की सान्वी सिन्हा को 3-0,पर्लीन भामरा नें स्नेह प्रिया को 3-0, अंशिका महाजन नें अंजली अग्रवाल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका किरण बिहारी शुक्ला, सहायक रेफरी संदीप साहा, अंपायर, कमलेश कुमार दुबे, अंजली रानी, एल एन मित्रा, रविंद्र कुमार, गोकुल कुमार, अतानु गुप्ता, श्वाती कुमारी, वैभव शर्मा, सि के सिंह, एवं आशीष बनर्जी नें निभाई। मौके पर झारखंड टेबल टेनिस संघ के सचिव समर जीत सिंह, उपाध्यक्ष  सैबल गुप्ता, सह सचिव सुदीप्ता मुखर्जी, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव साकेत सिन्हा,कोषाध्यक्ष अजय कुमार महाजन, संजीव सागर, विनोद कुमार सिन्हा, चिराग महाजन, कृपा शंकर, विभिन्न जिलों से आए कोच मैनेजर एवं खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सादाब अहमद नें किया।

Share this:

Latest Updates