Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मजबूरी का उठाया फायदा :पाकिस्तान में मुफ्त राशन के बहाने 13 साल की हिंदू नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

मजबूरी का उठाया फायदा :पाकिस्तान में मुफ्त राशन के बहाने 13 साल की हिंदू नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

PAKISTAN SINDH PRANT NEWS: पिछले करीब 25 दिनों से बाढ़ के कारण अस्त व्यस्त पाकिस्तान में कुछ लोग अपनी गंदी हरकतों  से बाज नहीं आ रहे हैं। सिंध प्रांत में मुफ्त राशन देने के बहाने बाढ़ पीड़ित 13 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंध प्रांत के संघर जिले के शाहदापुर गांव में सब्जी खरीदने के लिए गई नाबालिग को मुफ्त राशन देने का बहाना बनाकर उसी क्षेत्र के खालिद माशी व बरशेक माशी सुनसान स्थान पर ले गए और उसे नशीली दवा दे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

कुछ दिन पहले हिंदू बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फोड़ दी गईं थीं उसकी दोनों आंखें

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए खास तौर पर काम करने वाले एनजीओ वाइस आफ पाकिस्तान माइनारिटी ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर किशोरी के परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ जिला प्रशासन के सामने विरोध प्रदर्शन कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसी तरह बाढ़ प्रभावित उमरकोट जिले में भी दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिली है। वहीं, चार दिन पहले भी सिंध के उमरकोट क्षेत्र का एक वीडियो शेयर किया जा रहा था। इसमें बताया गया कि आठ साल हिंदू बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी दोनों आंखे फोड़ दी गई। 

Share this:

Latest Updates