Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Divorce Temple : इस मंदिर में सिर्फ पति से तलाक के लिए जाती हैं महिलाएं.. 

Divorce Temple : इस मंदिर में सिर्फ पति से तलाक के लिए जाती हैं महिलाएं.. 

Amazing Temple In Japan Called  Divorce Temple, Women Go Their Only For Divorce : भारत में मंदिरों में अच्छी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए महिलाएं और पुरुष मंदिरों में जाते हैं। भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में शादी भी होती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि जापान में एक ऐसा मंदिर है, जहां महिलाएं सिर्फ अपने पति से तलाक लेने के लिए जाती हैं। इसीलिए इस मंदिर को डाइवोर्स टेंपल यानी तलाक वाला मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण करीब 600 साल पहले मात्सुगोका टोकेई-जी के नाम से हुआ था। जानकारी के मुताबिक, इस मंदिर में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं अपनी शादी तुड़वाने की उम्मीद के साथ आती हैं।

जापान में कहां है यह मंदिर

यह अनोखा मंदिर जापान के कानागावा राज्य के कामकुरा शहर में स्थित है। ईसे टेकोजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण ये मंदिर बौद्ध मन्दिर है।  ऐसा कहा जाता है कि जब महिलाओं के पास खुद के हक में अधिकार नहीं होता था, जब जापान में तलाक लेने का कोई प्रावधान नहीं था. तब इस मंदिर का निर्माण किया गया था।

सताई गई महिलाओं के लिए शरणगाह 

बताया जाता है कि जापान में महिलाएं जब अपने पतियों के अत्याचार और बुरे बर्ताव के चलते घर से चली जाती थीं, तब ये मंदिर ही उनकी शरणगाह बनता था। जानकारी के मुताबिक, साल 1185 और 1333 के बीच जापान में महिलाओं को सीमित कानूनी अधिकार ही मिलते थे। इसके अलावा उन्हें तमाम तरह की सामाजिक रोकटोक से भी गुजरना पड़ता था।

सुंदर बगीचों के बीच आकर्षक वास्तुकला

जापान के लोग इस मंदिर को कई नामों से जानते हैं। इसमें काकेकोमी-डेरा, रिश्ते को तोड़ने वाला मंदिर, भगोड़ी महिलाओं का मंदिर या फिर तलाक मंदिर के नाम से जानते हैं। इस मंदिर में सुंदर बगीचों के साथ वास्तुकला की सुंदर छटा देखने को मिलती है। वैवाहिक जीवन में तमाम कष्ट झेलने वाली महिलाओं के लिए ये मंदिर सुरक्षित ठिकाना है।

तलाक का सर्टिफिकेट भी जारी करता है मंदिर

महिलाओं को इस मंदिर में आकर ऐसे ही तलाक नहीं दे दिया जाता, बल्कि अब मंदिर महिलाओं को आधिकारिक रूप से तलाक का सर्टिफिकेट भी जारी करता है। इसे सूफुकु-जी के नाम से जाना जाता है. जिसमें शादी से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं के बारे में बताया गया है।

Share this:

Latest Updates