Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लो कर लो बात,सीमा हैदर के बाद अब तीन बच्चों के साथ यूपी पहुंची बांग्लादेश की यह युवती

लो कर लो बात,सीमा हैदर के बाद अब तीन बच्चों के साथ यूपी पहुंची बांग्लादेश की यह युवती

National news, up news, Uttar Pradesh news, New Delhi News : पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की कहानी अब भी सुर्खियों में है। इससे पहले कि यह मामला ठंडा पड़ता, बांग्लादेश से अपने तीन बच्चों के साथ एक प्रेमिका उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती पहुंच गई। दरअसल, भारत-नेपाल सीमा से जुड़े भरथा रोशनगढ़ गांव का अब्दुल करीम बहरीन में काम करता था और इसी दौरान बांग्लादेश की रहने वाली शर्मी से वह टिकटॉक पर दिल बैठा। प्रेम इतना बढ़ा कि शर्मी अपने तीन बच्चों के साथ उसके घर यूपी के श्रावस्ती स्थित भरथा गांव पहुंच गई। आइये और जानें…

अब्दुल की पत्नी ने मचाया हंगामा तो बरपा कहर

इधर, शर्मी यूपी पहुंची तो अब्दुल करीम के घर खासा बवाल मच गया। अब्दुल की पहली पत्नी ने खूब हंगामा मचाया। फिर क्या था, मामला पुलिस तक पहुंच गया। बहरहाल, पुलिस ने अब्दुल करीम और शर्मी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। 

खुद को अविवाहित बताया था अब्दुल ने, भेद खुला 

पूछताछ के दौरान शर्मी के पास से लीगल टूरिस्ट वीजा और पासपोर्ट बरामद हुआ। पुलिस शर्मी से पूछताछ करने के बाद उसे वापस बांग्लादेश भेज रही है। वहीं, अब्दुल करीम को पुलिस अभी भी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। अब्दुल करीम ने बांग्लादेश की रहने वाली शर्मी से टिकटॉक पर प्रेम का चक्रव्यूह चलाते हुए खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन जब शर्मी उसके घर पहुंची तो उसके शादीशुदा होने का पता चला। इस पर शर्मी ने वापस अपने घर जाने का फैसला किया।

Share this:

Latest Updates