Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सेवा संपुष्टि एवं शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से हुई वार्ता

सेवा संपुष्टि एवं शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से हुई वार्ता

Garhwa News: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, गढ़वा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह एवं जिला सचिव विशाल प्रताप देव के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा  से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने  जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष सेवा संपुष्टि ,लंबित अन्तर जिला स्थानांतरण एवं शिक्षकों की अन्य समस्याओं को रखा एवं उसपर विस्तार से चर्चा की। इसकी जानकारी देते हुए बलजीत कुमार सिंह ने कहा कि इन मुद्दों को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में जल्द से जल्द इन कार्यों को संपन्न की जाएगी। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज से भी दूरभाष पर सेवा संपुष्टि प्रोन्नति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 

सचिव विशाल प्रताप देव ने बताया कि इस वार्ता में प्रमंडलीय संयोजक अरविंद दूबे, केतार प्रखंड  अध्यक्ष रामानंद प्रसाद,मझिआंव प्रखंड सचिव सत्येंद्र सिंह, मेराल प्रखंड सचिव ओमप्रकाश कुमार भी शामिल शामिल थे।

Share this:

Latest Updates