Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TAMIL NADU : वेल्लोर में बिहार की डॉक्टर से चाकू की नोक पर गैंगरेप, 5 आरोपी Arrest, फिल्म देखकर…

TAMIL NADU : वेल्लोर में बिहार की डॉक्टर से चाकू की नोक पर गैंगरेप, 5 आरोपी Arrest, फिल्म देखकर…

Tamil Nadu (तमिलनाडु) के वेल्लोर में बिहार की एक डॉक्टर से चाकू की नोंक पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें दो नाबालिग भी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन पीड़िता अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। रात ज्यादा हो जाने के कारण उसने शेयरिंग में ऑटो रिक्शा लिया था। इसमें 4 युवक पहले से सवार थे।

घर जाने के क्रम में ऑटो ड्राइवर ने किया रूट चेंज, बढ़ा दी स्पीड

पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने ड्राइवर से हॉस्पिटल की तरफ चलने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने रूट चेंज कर दिया और स्पीड बढ़ा दी। जब उसने पूछा कि रूट क्यों बदला, तब ड्राइवर ने बताया कि रात में वो रूट बंद हो जाता है, इसके कारण उसने दूसरा रूट लिया।

पहले की मारपीट, फिर बलात्कार

इसके बाद रास्ते में श्मशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर 4 लड़कों और ऑटो ड्राइवर ने युवती और उसके दोस्त के साथ पहले मारपीट की। फिर बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया। घटना के बाद वह डर कर अपने घर बिहार चली आई। वेल्लोर पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन के पास डॉक्टर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। गैंगरेप के साथ आरोपियों ने युवती के साथ लूट भी की थी। उनके पास से 40 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीन ली।

Share this:

Latest Updates