Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अचानक मंत्री की कार पर चप्पलें फेंकने लगे BJP के नेता, इसके बाद पुलिस ने…

अचानक मंत्री की कार पर चप्पलें फेंकने लगे BJP के नेता, इसके बाद पुलिस ने…

Tamil Nadu News  : तमिलनाडु में वित्त मंत्री पलानीवेल थियागराजन की कार पर 13 अगस्त को चप्पल फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 5 भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया है। पलानीवेल मदुरै में सेना के शहीद जवान डी लक्ष्मणन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट वापस जा रहे थे। दरअसल पलानीवेल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के शामिल होने पर आपत्ति की थी। इसी से भाजपा नेता नाराज हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भाजपा के शामिल होने पर मंत्री की आपत्ति

पुलिस के मुताबिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश प्रमुख के अन्नामलाई भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसी बात पर पलानीवेल ने आपत्ति लेते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल क्यों हुए। यह कार्यक्रम केवल राज्य सरकार, कलेक्टर सहित केवल नामित लोगों के लिए रखा गया था। पलानीवेल के इस सवाल से गुस्साए भाजपा नेताओं की कार्यक्रम में ही उनसे नोकझोंक हुई। इसके बाद उनके कार्यक्रम से लौटते समय नेताओं ने चप्पलें मारी।

Share this:

Latest Updates