Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तमिलनाडु : ट्रेन की चपेट में आयी स्कूली वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत, मुआवजे का एलान

तमिलनाडु : ट्रेन की चपेट में आयी स्कूली वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत, मुआवजे का एलान

Chennai News: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के सेम्मनकुप्पम में मंगलवार सुबह एक स्कूल वैन के ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में छह छात्र समेत सात लोग घायल बताये जा रहे हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह हादसा सुबह 7:45 बजे हुआ। स्कूली वैन रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी, तभी विलुप्पुरम-मयिलादुथुराई पैसेंजर ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वैन चालक और छह छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गम्भीर है। घायल छात्रों को कुड्डालोर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में निमिलेश (12) और डी. चारुमति (16) नाम के दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि 55 वर्षीय अन्नादुरई नाम के एक व्यक्ति की टूटे हुए बिजली के तार के सम्पर्क में आने से मौत हो गयी। हादसे की रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 05 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा…’मैं दुर्घटना में दो छात्रों की मृत्यु की दुखद खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। मैं मृतक छात्रों के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने दुर्घटना में मारे गये बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 05-05 लाख रुपये एवं गम्भीर रूप से घायल और उपचार करा रहे बच्चों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल बच्चों को 50,000 रुपये देने का आदेश दिया है।

दक्षिण रेलवे ने वैन ड्राइवर को ठहराया दोषी, गेटमैन बर्खास्त

तमिलनाडु के कडलूर जिले में मंगलवार को वैन से हुई टक्कर मामले में दो स्कूली बच्चों सहित तीन लोगों की मौत की घटना की दक्षिण रेलवे ने जांच शुरू करते हुए वैन ड्राइवर को दोषी ठहराया है। ड्राइवर ने आ रही ट्रेन के बावजूद ट्रैक पार करने की कोशिश की। इसके साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन को बर्खास्त कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates