Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Target Killing : आतंकियों के हमले में इस कश्मीरी पंडित की गई जान, गोली…

Target Killing : आतंकियों के हमले में इस कश्मीरी पंडित की गई जान, गोली…

Jammu Kashmir News Update, Pulwama, Attack On Kashmiri Pandit : जम्मू-कश्मीर में फिर कश्मीरी पंडितों पर हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। गोलीबारी में संजय शर्मा की मौत हो गई। हमले के बाद संजय शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। संजय शर्मा के परिवार का हाल-बेहाल है। अभी कोई परिजन बोलने की स्थिति में नहीं है। लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

गांव में था हथियारबंद पहरा

कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी अचन पुलवामा पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके गांव में हथियारबंद पहरा था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Share this:

Latest Updates