Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Teacher Of Hatred : यूपी में UKG के मुस्लिम छात्र को अन्य छात्रों से लेडी टीचर ने दिलाई सजा, राहुल गांधी ने कहा…

Teacher Of Hatred : यूपी में UKG के मुस्लिम छात्र को अन्य छात्रों से लेडी टीचर ने दिलाई सजा, राहुल गांधी ने कहा…

UP Update News, Muzaffarnagar, Cruel Lady  Teacher Order Other Students To Punish Muslim Student : समाज के साथ-साथ जब छोटे बच्चों की कक्षाओं के भीतर नफरत की ऐसी हवा चलेगी तो भारत का भविष्य कैसा होगा, इसे हर समझदार नागरिक को सोचना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक लेडी टीचर ने UKG के मुस्लिम छात्र को क्लास के दूसरे स्टूडेंट्स से सजा दिलवाई। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने 5 का पहाड़ा नहीं सुनाया। इस पर टीचर ने बारी-बारी से क्लास के बच्चों को बुलाकर छात्र को पिटवाया।

छात्र के धर्म को लेकर भी की टिप्पणी

टीचर ने कहा कि मुस्लिम बच्चों की माएं उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं, इससे बच्चों का नाश हो जाता है। यही नहीं, टीचर ने छात्र के धर्म को लेकर भी टिप्पणी की। वहां बैठे एक शख्स ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला टीचर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

राहुल ने कहा- ये भाजपा का फैलाया केरोसिन, कोने-कोने में फैली आग

राहुल गांधी ने कहा, ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। प्रियंका गांधी ने कहा, नफरत तरक्की की सबसे बड़ी दुश्मन है। हमें एकजुट होकर इस नफरत के खिलाफ बोलना होगा। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इसके जिम्मेदार योगी और उनकी नफरती सोच है। वरुण गांधी ने कहा, ज्ञान के मंदिर में एक बच्चे के प्रति घृणा भाव ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया।

Share this:

Latest Updates