Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखिए किस तरह बाल मासूमियत ने पिघला दिया Teacher का गुस्सा, बच्चे ने टीचर के दोनों गालों पर Kiss कर…

… और देखिए किस तरह बाल मासूमियत ने पिघला दिया Teacher का गुस्सा, बच्चे ने टीचर के दोनों गालों पर Kiss कर…

Teacher Student Viral Video : सचमुच बाल मासूमियत अनमोल है। बालक कान्हा और जसोदा मइया के बीच संवाद को पढ़कर या सुनकर सभी अपने बचपन की स्मृतियों में खो जाते हैं। कहना न होगा कि बच्चा अपनी मां से मार खाता है तो रोता है, लेकिन मनाने के लिए अनोखा प्रयास भी करता है। ठीक ऐसे ही अगर किसी छोटे बच्चे पर उसकी टीचर नाराज होती हैं या उसे मारती हैं तो उन्हें मनाने के लिए वह मिठास भरा प्रयास करता है। इसी विषय से जुड़ा आजकल सोशल मीडिया पर एक अनमोल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाएगा।

गलती न दोहराने की बच्चे की बात

 तेजी से वायरल होते इस वीडियो में एक बच्चा मैडम से अपनी गलती की माफी मांगते हुए उन्हें मनाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब बार-बार माफी मांगने पर भी मैम नहीं मानतीं, तो बच्चा मैम के दोनों गालों पर Kiss करते हुए वापस गलती ना दोहराने की बात कहता है। बच्चे की मासूमियत से भरे इस वीडियो को देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसा स्कूल मेरे बचपन में क्यों नहीं था। वीडियो में बच्चा अपनी मैम को इस तरह मनाता नजर आ रहा है मानो जैसे बच्चा अपनी मां से बात कर रहा हो। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां का है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे एक स्कूल के क्लासरूम में टीचर एक छोटे बच्चे की शैतानी से नाराज नजर आती हैं. इस दौरान बच्चा अपनी मैम को मनाने की हर संभव कोशिश करता नजर आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर गुस्से में अपनी सीट पर जाकर बैठ जाती हैं, तभी बच्चा दौड़ा-दौड़ा उसके पास आता है और प्यार से मनाने लग जाता है।  बहुत देर तक जब मैम नहीं मानती, तो बच्चा अपनी मैडम के गाल पर किस कर लेता है और कहता है कि मैम अब नहीं करूंगा शैतानी, पक्का। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। 

Share this:

Latest Updates