Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की सम्भावना

अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की सम्भावना

New Delhi news : देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है। सोमवार को मौसम विभाग  ने बताया कि आनेवाले तीन महीनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे और हीटवेब वाले दिनों की संख्या कई क्षेत्रों में 07 से 10 दिनों तक जा सकती है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेसवार्ता में बताया अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों और पूर्व-मध्य और पूर्वी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहने की सम्भावना है।

उन्होंने अप्रैल के महीने के मौसम के पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है, सिवाय सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों के, जहां अधिकतम तापमान सामान्य रहने की सम्भावना है।

जहां उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ अलग-अलग हिस्सों को छोड़ कर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है, वहीं अप्रैल 2025 के दौरान सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहने की सम्भावना है।

महापात्रा ने बताया कि अप्रैल से जून महीने के गर्म मौसम के दौरान उत्तर और पूर्वी प्रायद्वीप, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन रहने की सम्भावना है।

अप्रैल 2025 के दौरान प्रायद्वीपीय भारत से सटे पूर्वी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन रहने की सम्भावना है।

अप्रैल के दौरान पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य रहने की सम्भावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की सम्भावना है। देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates