Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tension Result : यूक्रेन के इस सांसद ने रूस के डिप्लोमेट के मुंह पर दे मारा मुक्का, सोशल मीडिया पर वीडियो…

Tension Result : यूक्रेन के इस सांसद ने रूस के डिप्लोमेट के मुंह पर दे मारा मुक्का, सोशल मीडिया पर वीडियो…

Foreign News, Ukraine Representative Gave Punch To Russian Diplomat : अंतरराष्ट्रीय मीडिया में एक वायरल वीडियो के आधार पर यह खबर आ रही है कि यूक्रेन के एक सांसद ने रूस के डिप्लोमेट को गुस्से में आकर एक मुक्का जड़ दिया। मुक्का मुंह पर दे मारा। बताया जाता है कि रूस के प्रतिनिधि ने मीटिंग के बाद फोटो सेरेमनी के दौरान यूक्रेन के सांसद के हाथ से झंडा छीन कर फेंक दिया। इसके बाद यूक्रेन के सांसद तमतमा उठे। मंच पर ही रूसी प्रतिनिधि का पीछा करते हुए पकड़कर मुंह पर मुक्का जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

24 घंटे में 3000000 से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

यह घटना अंकारा में ब्लैक सी इकोनॉमिक कोऑपरेशन की बैठक के दौरान की है। दरअसल, यहां बैठक के दौरान फोटो सेरेमनी चल रही थी। यूक्रेनी सांसद ऑलेक्जेंडर मारिकोव्स्की यूक्रेन का झंडा लेकर खड़े थे। तभी रूसी प्रतिनिधि ने उनके हाथ से झंडा छीनकर फेंक दिया और आगे बढ़ गए।

यूक्रेन के सांसद मारिकोव्स्की को गुस्सा आ जाता है। वो रूसी प्रतिनिधि का पीछा करते हैं और उन्हें घूंसा मार देते हैं। बाद में दोनों के बीच कहासुनी भी होती है। मारिकोव्स्की ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- रूसी प्रतिनिधि ये पंच डिजर्व करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में इस वीडियो को 3000000 से अधिक लोगों ने देखा है।

Share this:

Latest Updates