Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पैगंबर पर की गई टिप्पणी को लेकर आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमले की धमकी दी

पैगंबर पर की गई टिप्पणी को लेकर आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमले की धमकी दी

पैगंबर पर पिछले दिनों की गई टिप्पणी को लेकर आतंकी संगठन अलकायदा ने दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमला करने की धमकी दी है। अलकायदा ने 6 जून को लिखे अपने कथित पत्र में धमकी दी है कि वह टेलीविजन बहस के दौरान इस्लाम के बारे में ईशनिंदा संबंधी की गई टिप्पणियों का बदला लेगा। पत्र में आगे लिखा है कि जिन लोगों ने पैगंबर के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया है हम उन्हें मार देंगे 

भारत में आजकल हिंदू आतंकवादियों का बोलबाला

अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप संबंधी शाखा ने पत्र में कहा, हम अपने और अपने बच्चों के शरीर पर विस्फोटक बांधकर पैगंबर का अपमान करने वाले लोगों को उड़ा देंगे। पत्र में कहा गया है कि भारत में आजकल हिंदू आतंकवादियों का बोलबाला है। भगवा आतंकवादियों को अब हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। वे अपने घरों अथवा सैनिक छावनियों में सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। बता दें कि ज्ञानवापी प्रकरण में टेलीविजन बहस के दौरान भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम देशों में व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी।

Share this:

Latest Updates