Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजौरी में आतंकी साजिश नाकाम, चार टिफिन आईईडी सहित अन्य गोला-बारूद बरामद

राजौरी में आतंकी साजिश नाकाम, चार टिफिन आईईडी सहित अन्य गोला-बारूद बरामद

Terrorist plot foiled in Rajouri, four tiffin IEDs and other ammunition recovered, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, rajauri news : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार टिफिन बॉक्स आईईडी सहित अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। इसके बाद सुरक्षाबल आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को राजौरी जिले के हयातपुर-मंजाकोट इलाके में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से एक वायरलेस सेट, टेप रिकॉर्डर, 23 राउंड एके गोला बारूद और चार टिफिन बॉक्स आईईडी बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के साथ लगते क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

Share this:

Latest Updates