Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Terrorist Shift : जमशेदपुर जेल में शिफ्ट किया गया अलकायदा का यह खूंखार आतंकी,काट रहा 7 साल की सजा

Terrorist Shift : जमशेदपुर जेल में शिफ्ट किया गया अलकायदा का यह खूंखार आतंकी,काट रहा 7 साल की सजा

Jharkhand Update News, Jamshedpur , Al Qaeda Terrorist Shifted To Jamshedpur Jail : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह के रहने वाले आतंकी अब्दुल सामी को घाघीडीह सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। उसके तालुकात अलकायदा की शाखा अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआइएस) से हैं। दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने अब्दुल सामी सहित चार अन्य को सात साल की सश्रम कारावास दी है। उसे दिल्ली तिहाड़ जेल से को घाघीडीह सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।

हरियाणा से किया गया था गिरफ्तार

दिल्ली की स्पेशल सेल ने बिष्टुपुर धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी 18 जनवरी 2016 को हुई। स्पेशल टीम ने ओडिशा के अब्दुल रहमान कटकी की निशानदेही पर अब्दुल सामी को गिरफ्तार किया था। 25 जनवरी 2016 को दिल्ली की स्पेशल शाखा की जानकारी पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने बिष्टुपुर के धतकीडीह के रजक कालोनी निवासी साथी अकरम शेख मसूद और मानगो आजादनगर निवासी नसीम अख्तर को मानगो से गिरफ्तार किया था।

पहले पेश किया गया जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उसे जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया। जहां अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय के न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया था। कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय ने उसे जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में भेज दिया।

बिष्टुपुर थाना में 2016 में दर्ज हुआ था केस

बिष्टुपुर थाना में 25 जनवरी 2016 को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी अब्दुल सामी, अब्दुल रहमान कटकी, मौलाना कलीमुद्दीन, अब्दुल मसूद और नसीम समेत अन्य के विरुद्ध थी। दर्ज प्राथमिकी में इन लोगों के खिलाफ आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ने, संगठन का विस्तार करने, जेहाद के लिए युवाओं को भड़काने और देशद्रोह की बात कही गई थी। फिलहाल इस मामले को झारखंड एटीएस देख रहा है। शनिवार को हुई पेशी के दौरान कोर्ट ने अब्दुल सामी के सहयोगी ओडिशा निवासी अब्दुल रहमान कटकी को भी प्रोडक्शन वारंट पर जमशेदपुर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिल्ली पुलिस को दिया है।

Share this:

Latest Updates