– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Thailand : पत्नी के लिए खाना बनाना भूल गया पति तो पत्नी ने शराबी पति को बना दिया नपुंसक!

IMG 20220312 WA0001

Share this:

Global news, Thailand news, international news, husband -wife : पति और पत्नी में प्यार और तकरार आम बात है। इससे प्यार घटता नहीं, बल्कि और ज्यादा बढ़ जाता है। यही बात पति पत्नी के रिश्ते को खूबसूरत और जीवंत बना देती है। इससे रिश्ते में चार्म बना रहता है। लेकिन कई बार पति पत्नी के बीच तकरार लेवल को क्रॉस कर जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों थाईलैंड की रहने वाली एक महिला का कारनामा वायरल हो रहा है‌। महिला के पति को रात का खाना बनाना था, लेकिन उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पीने का फैसला किया। इससे गुस्से में पत्नी ऐसी भड़की कि उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट मछली के कांटे में फंसा दिया। इसके बाद पति को खींचते हुए घर ले आई। इस दौरान पूरे रास्ते बेचारा पति दर्द से तड़पता रहा।

थाईलैंड का है और वाकया

यह मामला थाईलैंड का है। यहां निवास करने वाली 43 साल की चनीटा कुएडरूम अपने पति बुनछुए मूसीटो का रात में इंतजार कर रही थी। क्योंकि उसके पति को रात का खाना बनाना था। काफी देर हो जाने के बाद भी जब उसका पति नहीं आया तो उसने अपने पति को ढूंढने का फैसला किया। गली में ढूंढते हुए उसने देखा कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। यह देखकर पत्नी गुस्से से तलमला उठी। इस दौरान उसने वहीं रखे मछली पकड़ने के कांटे में ही अपने पति का प्राइवेट पार्ट फंसा दिया। इसके बाद उसे खींचते हुए घर ले गयी।

पत्नी के पास नहीं लौटना चाहता पति

घटना वाले दिन पति इतने नशे में था कि घर जाकर सो गया। अगले दिन जब उसका नशा टूटा तो उसे काफी दर्द होने लगा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पति का कहना है कि वो वापस घर तबतक नहीं जाएगा। जबतक उसकी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हो जाता। यह घटना 3 मार्च की बताई जा रही है। उस दिन पत्नी खेतों में काम करने गई थी और उम्मीद कर रही थी कि घर पर पति खाना बनाकर उसका इंतजार कर रहा होगा। जब ऐसा नहीं आया तो चनीटा के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। वह अपना आपा खो बैठे और पति को भारी चोट पहुंचाई।

पत्नी बोली- मैंने कुछ गलत नहीं किया

इस पूरे मामले के बाद चनीटा ने बताया कि उसका पति शराब के आगे सबकुछ भूल जाता है। उसे सिर्फ शराब याद रहती है। इस वजह से बातचीत कर मामले को सुलझाने का सवाल ही पैदा नहीं होता था। उसने अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की काफी कोशिश की अचानक उसके नजर के सामने उसका पति शराब के नशे में आया तो वह आपा खो बैठी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates