Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बदायूं में आज 75वें प्रधानमंत्री दिव्यांग केन्द्र की होगी शुरुआत

बदायूं में आज 75वें प्रधानमंत्री दिव्यांग केन्द्र की होगी शुरुआत

New Delhi : केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 75वें प्रधानमंत्री दिव्यांग केन्द्र (पीएमडीके) का शुभारम्भ करेगा।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
इस केन्द्र के शुभारम्भ के साथ पूरे भारत में संचालित पीएमडीके की कुल संख्या 75 तक पहुंच जायेगी। पीएमडीके से पहले ही 1.40 लाख से अधिक व्यक्तियों को 179.15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सहायक उपकरणों से लाभ पहुंचाया जा चुका है।
प्रधानमंत्री दिव्यांग केन्द्र एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को एक ही छत के नीचे एकीकृत सेवाएं प्रदान करना है, जिनमें मूल्यांकन, परामर्श, वितरण और देखभाल शामिल है। ये केन्द्र दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत एक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एएलआईएमसीओ के द्वारा स्थापित किये जा रहे हैं।
बदायूं में नव स्थापित पीएमडीके दिव्यांगजनों के लिए एडीआईपी योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के अंतर्गत वृद्धजनों को सहायता उपकरण प्रदान करेगा।
इन केन्द्रों पर पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर, कृत्रिम अंग और गतिशीलता सहायक जैसे उपकरण नि:शुल्क प्रदान किये जायेंगे। इस केन्द्र से स्थानीय लाभार्थियों के सामने आनेवाली यात्रा और लॉजिस्टिक चुनौतियों को काफी कम करने की उम्मीद है, जिससे उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर सुलभ, गरिमापूर्ण और समय पर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

Share this:

Latest Updates