Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के आरोपी को जेल में खाने के लिए चाहिए अंडे और चाउमीन 

ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के आरोपी को जेल में खाने के लिए चाहिए अंडे और चाउमीन 

Kolkata news : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय इस समय प्रेसीडेंसी जेल में बंद है। जेल में संजय रॉय को खाने के लिए रोजाना रोटी-सब्जी दी जाती है। अब उसने जेल प्रशासन से अंडा चाउमीन की मांग की है। जेल के नियमों के अनुसार, सभी कैदियों को समान खाना प्रदान किया जाता है और किसी को विशेष रूप से अलग खाना देने की अनुमति नहीं होती। 

जेल प्रशासन ने किया अस्वीकार 

सूत्रों के अनुसार, संजय रॉय की अंडा चाउमीन की मांग को जेल प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया है और उसे फटकार भी लगाई गई है। इसके बाद उसने रोटी-सब्जी स्वीकार करने पर मजबूर हो गया। यह पहली बार नहीं है, जब संजय रॉय ने ऐसी मांग की है। इससे पहले, जब उसे सीबीआई की हिरासत से सुधार गृह में ट्रांसफर किया गया था, उसने सोने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी और खुद से बात करते हुए भी देखा गया था। कुछ समय बाद वह अपनी सामान्य स्थिति में लौट आया।

Share this:

Latest Updates