– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड को आदर्श और विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना लक्ष्य : चम्पाई सोरेन 

edde49ae cf74 4933 abb6 cfb85dca7fa2

Share this:

होटल बीएनआर में आयोजित काॅन्क्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

Ranchi news, Jharkhand news : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि विकसित एवं सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षा महत्त्वपूर्ण कड़ी है। हमारी सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मेरा मानना है कि शिक्षा ही सामाजिक तथा आर्थिक उन्नति का मुख्य मार्ग है। समाज के भीतर शिक्षा का दीप जलता रहे, यह हमारा ध्येय है। एक परिवार जब पूर्ण रूप से शिक्षित हो जाता है, तो उस परिवार में सदैव रोशनी बनी रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ और बेहतर करने में हमारी सरकार ने कामयाबी की ओर कदम बढ़ाये हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शुक्रवार को होटल बीएनआर में आयोजित काॅन्क्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के भीतर संचालित 05 हजार प्राइमरी विद्यालयों को बंद करने का कार्य किया था। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य निरन्तर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना वृद्धि के साथ-साथ गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित कर रही है। अब पैसों के अभाव से यहां के बच्चों की पढ़ाई बीच में छूटेगी नहीं।

पिछले 04 वर्षों में 55 हजार एसएचजी को 08 हजार 247 करोड़ की दी गयी वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार महिला सखी मंडल के सदस्यों को मजबूत करने के लिए पिछले 04 वर्षो में कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। राज्य की महिलाएं विभिन्न रोजगार से जुड़ कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनें, इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने पिछले 04 वर्षों में राज्य में 55 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 08 हजार 247 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसी महिलाएं, जो हड़िया दारू बेच कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं, उन्हें फूलों झानों आशीर्वाद योजना से जोड़ कर सम्मानजनक रोजगार की ओर अग्रसर किया गया है। फूलों झानों आशीर्वाद योजना के तहत अब इन महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि ऋण स्वरूप उपलब्ध करायी जा रही है। हमारा प्रयास है कि ऐसे व्यवसाय से जुड़े महिलाओं को मुख्य धारा में लाकर सम्मान दिया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज को दूषित करता है। अच्छा-अच्छा परिवार नशा से बिगड़ जाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम समाज के विकास में मुख्य धारा से जुड़कर अपनी महत्ती भूमिका निभायें।

एक आदर्श और विकसित राज्य बनाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए आगे बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत अब विद्यार्थी, आन्दोलनकारी, वृद्धजन, दिव्यांग अपने गंतव्य तक का सफर मुफ्त में कर सकेंगे। यातायात की सुविधा को बढ़ाना बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि यातायात की सुविधा सरल और सुलभ होगी तभी ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि आयेगी।

छोटे-बड़े सभी किसानों के खेतों में पहुंचायेंगे पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के किसानों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आनेवाले दिनों में छोटे-बड़े सभी वर्ग के किसान भाइयों के खेतों तक सिंचाई हेतु पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाई जाये। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले दिनों संताल, पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य का शुभारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निजी उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नियुक्तियां स्थानीय लोगों का हो इस निमित्त कानून बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि यहां के खनिज-सम्पदाओं का उपयोग राज्य के विकास में शत प्रतिशत लगे, इस लक्ष्य के साथ नीति निर्धारण की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग पिछले डेढ़ सौ वर्षों से झारखंड की खनिज संपदाओं का उपयोग दूसरे राज्यों के लोगों ने किया है। यहां के आदिवासी और मूलवासी लोगों को यहां की खनिज सम्पदाओं का लाभ से दूर रखा गया है। यहां की खनिज सम्पदाओं का उपयोग राज्य के विकास में किया जाये, इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शुरुआती दिनों से ही रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के गठन के तुरंत बाद देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण का प्रभाव रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल में हमारी सरकार ने बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्य की जनता के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों को भी बचाने का कार्य किया गया। प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन जैसी विपरीत स्थिति में भी रेल मार्ग, सड़क मार्ग तथा हवाई मार्ग के माध्यम से वापस उनके घरों तक पहुंचाया गया। हमारी सरकार ने लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का काम किया ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के साथ-साथ लोगों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates