Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जुमलेबाजी की सरकार है केन्द्र की भाजपा सरकार, जनता सिखायेगी सबक : चम्पाई सोरेन

जुमलेबाजी की सरकार है केन्द्र की भाजपा सरकार, जनता सिखायेगी सबक : चम्पाई सोरेन

कांग्रेस के चतरा प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

Chatra News, Jharkhand news : झारखंड में लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासत तेज होने लगी है। पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग भी खूब हो रही है। महागठबंधन से कांग्रेस के चतरा लोकसभा प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी ने मंगलवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया से पहले चतरा कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री रामेश्वर उरांव, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक बैजनाथ राम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में एनडीए के पूरी ताकत झोंकने के बाद भी विधानसभा में 65 पार का नारा भाजपा ने दिया था, लेकिन 25 सीट में ही सिमट गयी। ठीक उसी तरह इस बार  400 पार नारा  150 में ही सिमट कर भाजपा रह जायेगी। 

भाजपा ने एक भी काम यहां के हित के लिए नहीं किया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड से भाजपा के 12 एमपी चुने गये, लेकिन एक भी काम यहां के हित के लिए नहीं किया। अच्छा दिन लाने के नाम पर भाजपा सत्ता में आयी थी, हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन इस वादा को भी केन्द्र की सरकार भूल गयी। 

भाजपा सिर्फ जुमला की गारंटी दे सकती है। पिछले दस साल से हम लोग भाजपा का रवैया देखते आ रहे हैं। सिर्फ झूठ बोल कर भाजपा आम जनता से वोट लेती है, लेकिन इस बार जनता सबक सिखायेगी और इंडिया महागठबंधन की सभी 14 सीटों पर जनता विजय दिलाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज सम्पदाओं से भरा पड़ा है। इसे सोने की चिड़िया बोला जाता है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोक सभा का यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा करने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार को रोकना है। उन्होंने कहा भाजपा कहती है, अच्छे दिन आयेंगे।  दो करोड़ नोजवान को नॉकरी देने की बात कही। एक को भी नॉकरी नहीं दी। सभी के खाते में 15 -15 लाख देने की बात कही गयी थी। लेकिन, 15 पैसा भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार ने 05 हज़ार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया, ताकि गरीब का बेटा नहीं पढ़ सके। उन्होंने कहा कि हम सभी बंद स्कूलों को खोलने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा की सरकार ने गैस सिलिंडर की कीमत 400 से बढ़ा कर 1100 कर दिया। उन्होंने कहा कि हरेक परिवार को झारखंड की सरकार ने वृद्धा पेंशन देने का कार्य किया। उन्होंने सभी से केएन त्रिपाठी को चुनाव जिताने की अपील की।

मंत्री सत्यनन्द भोक्ता ने स्टील प्लांट औऱ रेलवे लाइन लाने की बात पट कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार छलावा की सरकार हैं। वह चुनाव में मतदाताओं से झूठा भाषण, झूठा आश्वासन देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि 20 मई को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर भाजपा प्रत्याशी को तड़ीपार करें।

Share this:

Latest Updates