Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रिश्ते का खून : भाई ने ही कर दी आठ साल के भाई की हत्या और शव को बाड़े में ही दफनाया दिया, दो माह बाद खुला राज 

रिश्ते का खून : भाई ने ही कर दी आठ साल के भाई की हत्या और शव को बाड़े में ही दफनाया दिया, दो माह बाद खुला राज 

आज समाज में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे आपसे विश्वास टूटता जा रहा है। इसलिए आप भी किसी पर विश्वास करने से पहले 100 बार जरूर सोच लें, क्योंकि विश्वास को विश्वासघात में बदलने में देरी नहीं लग रही है। ऐसा ही एक वाकया कानपुर में हुआ है। यहां रिश्ते के भाई ने ही अपने 8 वर्षीय भाई की हत्या कर दी है। कानपुर आउटर की बिल्हौर थाना पुलिस को शनिवार उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब 2 माह पहले लापता हुए बच्चे का कंकाल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। आरोपी ने मवेशी बाड़े में आठ साल के बच्चे की हत्या कर गड्ढे में दबा दिया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शक पर पुलिस ने लिया भाई को हिरासत में

बिल्हौर के देवहा गांव निवासी पातीराम का आठ साल का बेटा सुमित बीती 21 अप्रैल को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। बीते दो माह से बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस ने गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बच्चे की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बच्चे के रिश्ते के भाई शुभम को शक के आधार पर हिरासत में लिया। शुभम कड़ाई से पूछताछ में टूट गया और हत्या कर शव घर के बाहर मवेशी के बाड़े में दफनाने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कर मृत बच्चे का कंकाल बरामद कर लिया।

बाड़े की खुदाई में निकला बच्चे का कंकाल

क्षेत्राधिकारी बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया है कि 2 माह पहले एक किशोर के गुमशुदा होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आज पुलिस को आरोपी युवक ने गांव किनारे जानवर बांधने के लिए बने जगह पर कमरे में जमा भूसा निकलवा कर खुदाई करवाई और जिसमें एक कंकाल बरामद हुआ है। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्यों को जुटाया गया। कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Share this:

Latest Updates