Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीजुआ नदी पर बना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

सीजुआ नदी पर बना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

Chiraiya, motihari news : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेमरा से शिकारगंज को जोड़ने वाली सड़क में परेवा धागड़ टोली के समीप सुन्दर देवी स्थान के पास सीजुआ नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे  आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल काफी पुराना था। बता दें कि यह सड़क शिकारगंज बाजार को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है। रोजाना हजारों की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन इससे होकर गुजरती है। सूचना पर विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर के साथ पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को पुल की मरम्मती कराकर आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया। विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त पुल के स्थान नए पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नए सिरे से पुल के निर्माण को लेकर उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह से मिलकर इसकी मांग की थी। जिसपर उनकी सहमति मिल चुकी है।

ये भी पढ़े:मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

Share this:

Latest Updates