Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तोपचाची में एक कंटेनर और स्विफ्ट डिजायर की भीषण टक्कर में कार के उड़ गए परखच्चे

तोपचाची में एक कंटेनर और स्विफ्ट डिजायर की भीषण टक्कर में कार के उड़ गए परखच्चे

धनबाद के तोपचांची के मानबाद के समीप एक कंटेनर और स्विफ्ट डिजायर में रविवार को भीषण टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए. कार चालक के अनुसार तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग धनबाद से बिहार जा रहे थे।कार में 3 लोग सवार थे। दुर्घटना तो बड़ी हुई, लेकिन सवार लोग बाल बाल बच गए। कार में सवार महिला को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों सही सलामत है।

स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल भिजवाया

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की स्थिति फिलहाल ठीक है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दुर्घटना को लेकर तोपचांची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share this:

Latest Updates