Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर सम्भव सहायता करेगी केन्द्र सरकार : शिवराज सिंह चौहान

किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर सम्भव सहायता करेगी केन्द्र सरकार : शिवराज सिंह चौहान

New Delhi news : देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चा शुरू की है। इसी क्रम में बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने गुरुवार को नयी दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर सम्भव सहायता प्रदान करती रहेगी। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत धन आवंटन की समीक्षा की 

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री ने बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत धन आवंटन की समीक्षा करने का आश्वासन दिया। इस सम्बन्ध में नये प्रस्ताव भी मांगें हैं। चौहान ने खरीफ सीजन के लिए बीजों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और रबी फसल के लिए बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाने की समीक्षा करने को भी कहा।

मंत्रालय के मुताबिक केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि बिहार के किसानों को केन्द्रीय स्तर पर कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों को देश में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और ठोस तरीके से समाधान तलाशना चाहिए।

केवीके को मजबूत करने की आवश्यकता 

बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता बतायी और केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह केवीके के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पांडे ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डाला और इसे साकार करने के लिए केन्द्र से समर्थन मांगा। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित केन्द्रीय एवं राज्य कृषि एवं बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates