Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्कूल जा रहे बच्चे ने रख दिया पैर तो फन निकाल खड़ा हो गया कोबरा, लेकिन मां ने बचा ली मासूम की जान

स्कूल जा रहे बच्चे ने रख दिया पैर तो फन निकाल खड़ा हो गया कोबरा, लेकिन मां ने बचा ली मासूम की जान

Karnatak news : मां मां होती है। वह अपने बच्चे के लिए जान भी दे सकती है। ऐसा ही वाकया कर्नाटक के मांड्या में हुआ है। दरअसल मां अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए साथ ले जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक निकल आए एक कोबरा स्कूली बच्चे ने गलती से पैर रख दिया। इसके बाद कोबरा फन निकालकर बच्चे को काटने के लिए खड़ा हो गया। सांप बच्चे को डंसने ही वाला था कि मां ने तेजी से बच्चे को खींच लिया और उसकी जान बचा ली। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह घटनाक्रम

यह घटना कर्नाटक के मांड्या अंतर्गत मद्दुर के वैद्यनाथपुर रोड की है। यह पूरा घटनाक्रम घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग मां की सूझबूझ की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates