New Delhi news : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को किसानों के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक चिट्ठी लिखी। आतिशी ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया। उन्होंने कहा कि जितना बुरा हाल किसानों का भाजपा के समय हुआ, उतना कभी नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री आतिशी ने शिवराज के पत्र के जवाब में कहा कि भाजपा का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है, जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। जितना बुरा हाल किसानों का भाजपा के समय हुआ, उतना आजतक कभी नहीं हुआ। उन्होंने शिवराज सिंह से कहा कि अपनी कई मांगों को लेकर पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहिए कि वह किसानों से बात करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आतिशी ने अपील की कि किसानों से राजनीति करना बंद कीजिए। भाजपा राज में किसानों पर गोलियां और लाठियां चलायी गयीं।
जितना बुरा हाल किसानों का भाजपा राज में हुआ, उतना किसी राज में नहीं हुआ : आतिशी

Share this:


