Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की शिकायत

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की शिकायत

Dhanbad News : शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  माधवी मिश्रा द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ सुनी गई एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में मुख्यतः पेंशन, अनुकंपा में बहाली, जमीन विवाद संबंधी, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद, मुआवजा, सड़क निर्माण, रोजगार, आर्म लाइसेंस, अवैध कब्जा, साइबर क्राइम, जाति प्रमाण पत्र, मुखिया पर मनमानी समेत अन्य समस्याओं से अवगत हुए। 

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगी।

Share this:

Latest Updates