Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह का नहीं सुलझा विवाद, अब दोनों का अलग होना तय

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह का नहीं सुलझा विवाद, अब दोनों का अलग होना तय

भोजपुरी गायक और अभिनेता सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह तलाक के मामले को लेकर आरा फैमिली कोर्ट में हाजिर हुए। पहले पवन फैमिली कोर्ट पहुंचे। इसके थोड़ी ही देर बाद ज्योति सिंह भी कोर्ट पहुंचीं। दोनों की मौजूदगी में मामला सुलझाने के लिए फैमिली कोर्ट के जज ने बंद कमरे में करीब 40 से 50 मिनट तक बात की और दोनों के बीच उभरे विवाद को समाप्त करने का हर संभव कोशिश की। बाद में जज ने कहा कि आप दोनों को सोचने के लिए मैं थोड़ा वक्त देता हूं। आप एक बार फिर से अपने बारे में फैसला कर लीजिए। जज के समझाने के बाद भी पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि मुझे अब इनके साथ नहीं रहना है। 

अगली सुनवाई की तिथि अभी तय नहीं

पहले संभावना जताई जा रही थी कि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। लेकिन कोर्ट में पवन सिंह के दिए गए वक्तव्य के बाद अब दोनों का अलग होना लगभग तय हो गया है। हालांकि तलाक के संबंध में अंतिम फैसला अगली सुनवाई में ही होगा। जज ने अभी अगली सुनवाई की तिथि तय नहीं की है। पवन ने जज के सामने ज्योति के साथ रहने से इंकार कर दिया। वहीं ज्योति ने भी पवन सिंह के साथ न रहने की बात कहते हुए तलाक की मांग की। 

Share this:

Latest Updates