Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेपाल हादसे में मृत दंपती के परिजनों को शीघ्र मिले मुआवजा : संजय कुमार

नेपाल हादसे में मृत दंपती के परिजनों को शीघ्र मिले मुआवजा : संजय कुमार

Patahi, motihari news: नेपाल के चितवन के समीप हुए भूस्खलन से त्रिशूली नदी में गिरी बस के बाद से लापता दंपती भीतघरवा गांव निवासी नरेश साह व रिंकू देवी के घर शुक्रवार को जनसुराजी सह समाजसेवी संजय कुमार पहुंचे। उन्होंने नरेश की इकलौती पुत्री विभा कुमारी, पिता रामलाल साह, मां मीना देवी, बड़े भाई सुरेश साह सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। बताया कि बस में सवार दंपती के शव की बारमदगी अभी तक नहीं हो पाई है। पानी के तेज रफ़्तार होने के कारण शव नहीं मिल सका है। नेपाल सरकार की ओर से खोजबीन जारी है। उन्होंने सरकार से परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Share this:

Latest Updates