Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिनेमाघरों में तहलका मचा रही रामायण पर आधारित फिल्म ‘राम सेतु’, पहले ही दिन किया 15 करोड़ रुपए का बिजनेस, दर्शक भी कर रहे हैं खूब प्रशंसा

सिनेमाघरों में तहलका मचा रही रामायण पर आधारित फिल्म ‘राम सेतु’, पहले ही दिन किया 15 करोड़ रुपए का बिजनेस, दर्शक भी कर रहे हैं खूब प्रशंसा

Film ramsetu latest news : बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म राम सेतु (#RamSetu) अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अक्षय कुमार की इससे बहुचर्चित फिल्म में दर्शकों में खासा उत्साह उत्पन्न कर दिया है। इस फिल्म की लोकप्रियता किस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर  #RamSetu फिल्म अब तक ट्रेंड कर रही है। टि्वटर यूजर्स फिल्म राम सेतु को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। (#RamSetu) ने पहले ही दिन 15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले दिन की कमाई से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए बेहतरीन साबित होगी।

रामायण के तथ्यों पर आधारित है फिल्म राम सेतु

रामायण के तथ्यों पर आधारित फिल्म राम सेतु (#RamSetu)  का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी रामायण से संबंध रखने वाले राम सेतु से है। हिंदू धर्म ग्रंथों के आधार पर यह माना जाता है कि राम सेतु का निर्माण भगवान राम ने अपनी बांदरी सेना से करवाया था। लेकिन कुछ वैज्ञानिक दावे इस मान्यता को खारिज भी करते हैं। यह फिल्म इस मामले की सच्चाई को दर्शाते दिख रही है।  25 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। दर्शकों के रिएक्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म अच्छा कारोबार करेगी।

फिल्म देखने के बाद प्रशंसा के पुल बांधे

इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने प्रशंसा के पुल बांधे हैं। लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। एक ट्विटर यूजर ने अक्षय कुमार की राम सेतु  (#RamSetu) को लेकर लिखा है कि-मेरे अनुसार रामसेतु इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म साबित हो सकती है। इसके लिए मैं शर्त लगाने को भी तैयार हूं। एक यूजर ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि फिल्म बहुत ही शानदार है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए भाग्यशाली साबित हो सकती है। एक अन्य टि्वटर यूजर ने लिखा है कि- ‘एक शब्द में कहा जाए तो राम सेतु मास्टरपीस फिल्म है। 

Share this:

Latest Updates