Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिल्लाती रही लड़की, किसी ने नहीं की मदद और हत्यारे ने उतार दिया मौत के घाट  

चिल्लाती रही लड़की, किसी ने नहीं की मदद और हत्यारे ने उतार दिया मौत के घाट  

Bengaluru news : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की कृति को पीजी में मौत के घाट उतार दिया गया। घटना 23 जुलाई की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार करने लगा। आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े:अब लीजिए, लोग ऑनलाइन दूल्हा-दूल्हन भी खोजने लगे, लेकिन कई बार इस क्रम में… 

यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी। 

अभिषेक के रूप में हुई आरोपी की पहचान

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। मृतका बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था। बताया जाता है कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति का मर्डर कर दिया।

Share this:

Latest Updates