Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज सिन्हा को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजयी : ढुल्लू महतो

राज सिन्हा को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजयी : ढुल्लू महतो

Dhanbad news: रविवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद विधानसभा पार्टी कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस वार्ता कर बताया कि धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा 10 वर्षों से अपने क्षेत्र की जनता के लिए सुख दुख में खड़े रहे है।भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को धनबाद के एक- एक लोग जानते हैं और राज सिन्हा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद की जनता से अपील किया कहा धनबाद की देव तुल्य जनता धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को सभी का आशीर्वाद मिले और रिकॉर्ड मतों से विजई हो। कहा कि फूल बहुमत की सरकार झारखंड में बनने जा रहा है इसमें कोई संशय नहीं है। जनता ने जेएमएम और कांग्रेस के कार्यकाल को देखा है सिर्फ और सिर्फ भय दहशत अपराध को गठबंधन ने बढ़ावा दिया है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम 10 नवम्बर को चंदनकियारी में

वही कहा कि अभीतक के तय कार्यक्रम के अनुसार दस नवंबर को चंदनक्यारी में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावे जेपी नड्डा, योगी, शाह के भी धनबाद में कार्यक्रम संभावित हैं।

कांग्रेस ने किसे प्रत्याशी बनाया है हम जानते नहीं

वही कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने किसको प्रत्याशी बनाया है, आज तक हम नहीं जानते है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा था।अब पता नहीं कांग्रेस ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है मैं उनका नाम नहीं जानता हूं।

धनबाद लोकसभा की सभी छह सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

सातों सीट जिसमे धनबाद लोकसभा के सभी छह सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा टुंडी और सिंदरी में भी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा रघुवर दास की बहु, चंपाई सोरेन के पुत्र और मेरे बड़े भाई को भाजपा से टिकट दिया जाना यह कोई परिवारवाद की परिपाटी नहीं है। उनके भाई शत्रुघ्न महतो 20 साल भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्त्ता के रूप में बाघमारा की जनता का सेवा किया उसी के फलस्वरूप उन्हें पार्टी ने टिकट देकर बाघमारा से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस जेएमएम द्वारा लगातार केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया राशि रिलीज नहीं करने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में नितिन गडकरी का यह बयान भी आ चूका है कि झारखण्ड की सरकार विकास के कार्यों पर ध्यान दे केंद्र पैसा देने के लिए बैठी है पर हेमंत सरकार को विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं यह सरकार केवल झारखण्ड को लूटने में लगी है। मंइंया सम्मान योजना जल्द बाजी में लाया गया ताकि चुनाव में जनता को गुमहराह किया जा सके। इस प्रेस वार्ता में सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा, सुनील पासवान, सत्येंद्र मिश्रा, मानस प्रसून के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates