Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सरकार का लक्ष्य आनेवाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या दोगुना करना : सुदिव्य कुमार

सरकार का लक्ष्य आनेवाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या दोगुना करना : सुदिव्य कुमार

राज्य स्तरीय शहरी महिला स्वयं सहायता समूह परिचर्चा में शामिल हुए नगर विकास सह पर्यटन मंत्री, बहनों से किया सीधा संवाद

एसएचजी द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों को एकीकृत ब्रांड नाम के तहत उतारा जायेगा बाज़ार में

Ranchi news : नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों को एकीकृत ब्रांड नाम के तहत बाज़ार में उतारा जायेगा, ताकि उनकी संगठित और प्रभावी मार्केटिंग की जा सके। मंत्री सुदिव्य कुमार गुरुवार को नगर भवन, हज़ारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की एक महत्त्वपूर्ण परिचर्चा में झारखंड के सभी ज़िलों से आयीं समूह की बहनों से सीधा संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की।

राज्य सरकार की योजना, एसएचजी उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस की हो व्यवस्था

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि समूह की बहनों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा इससे वे और अधिक पेशेवर बन सकें और अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकें। उन्होंने कहा राज्य सरकार की योजना है कि एसएचजी उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस की व्यवस्था की जाये, ताकि उनके सामानों की बिक्री बढ़े और उनकी आमदनी में इजाफा हो सके।

जल्द ही राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम का होगा आयोजन

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि जल्द ही एक राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें सभी ज़िलों के एसएचजी समूहों को एक मंच पर लाकर स्टॉल्स के माध्यम से उनके उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर दिया जायेगा। जो समूह मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, ताकि वे अपनी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता को और बेहतर बना सकें।

बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रेडिट लिंकेज में आ रहीं चुनौतियों को किया जायेगा दूर

श्री कुमार ने कहा कि बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रेडिट लिंकेज में आ रही चुनौतियों को दूर किया जायेगा और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि अधिक से अधिक समूह इस योजना से लाभान्वित हों। सरकार का लक्ष्य है कि आनेवाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या को दोगुना किया जाये, जिसके लिए जल्द ही आवश्यक कार्ययोजनाएं तैयार कर क्रियान्वयन प्रारम्भ किया जायेगा।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ, जिसने झारखंड की मेहनती बहनों को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

Share this:

Latest Updates