Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाबालिग की करतूत : प्रेम में बाधा बना दोस्त तो टांगी से काटकर ले ली जान और शव को फेंक दिया कुएं में

नाबालिग की करतूत : प्रेम में बाधा बना दोस्त तो टांगी से काटकर ले ली जान और शव को फेंक दिया कुएं में

लोहरदगा से दिल झगड़े होने वाली खबर आई है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुंदो गांव में एक छात्र की उसके दोस्त ने टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतक छात्र नाबालिग था। हत्या करने वाला दोस्त भी नाबालिग है।घटना के बाद साक्ष्य छिपाने को लेकर आरोपित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शव को गांव के ही एक कुएं में डाल दिया। घटना के बाद हत्या करने वाले दोस्त ने भंडरा थाना जाकर सरेंडर कर दिया है। 

लड़की बनी हत्या का कारण

बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गेंदुरा उरांव के पुत्र रोहित उरांव (15 वर्ष) का एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल के समय में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का रिश्ता टूट गया था। इसी बीच रोहित के एक मित्र के साथ ही कथित तौर पर छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रोहित का मित्र अपने प्रेम प्रसंग के बीच में रोहित को बाधा समझने लगा था। रोहित को रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या का षडयंत्र रचा। मंगलवार देर रात आरोपित नाबालिग ने फोन कर रोहित को मिलने के लिए बुलाया। उसने रोहित से कहा कि वह लड़की भी आई हुई है।

हत्या में साथ देने वाला दोस्त फरार

इसके बाद रोहित घर से बाहर निकल कर मित्र से मिलने के लिए चला गया, जहां रोहित का आरोपित मित्र अपने एक साथी के साथ खड़ा था। दोनों ने मिलकर टांगी और तलवार से रोहित पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाकर खदी उरांव के कुआं में डाल दिया। बुधवार की सुबह जब कमरे में रोहित दिखाई नहीं दिया तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार देर शाम कुआं से रोहित का शव बरामद किया गया। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। घटना के बाद हत्या के मुख्य आरोपित नाबालिग ने भंडरा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं घटना में शामिल उसका एक साथी फरार है। स्वजनों का कहना है कि रोहित ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा 75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। हत्या में प्रयुक्त टांगी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

Share this:

Latest Updates