Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नीट परीक्षा की जांच की आंच हजारीबाग भी पहुंची

नीट परीक्षा की जांच की आंच हजारीबाग भी पहुंची

Hazaribagh news , Jharkhand news : नीट परीक्षा की जांच की आंच हजारीबाग भी पहुंच गयी है। पांच सदस्यीय टीम बिहार से हजारीबाग जांच करने के लिए पहुंची। लगभग 08 से 10 घंटे तक टीम ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना स्थित ओएसिस स्कूल में पूछताछ की। इसमें परीक्षा नियंत्रक, शिक्षक, समेत कई लोगों से जानकारी इकट्ठा की गयी है। बताया जाता है कि बिहार से आयी टीम ने इन लोगों का बयान भी दर्ज किया है। शुक्रवार की देर रात टहजारीबागीम  से निकल गयी।

हजारीबाग में कुल 04 सेंटर बनाये गये थे। इनमें विवेकानंद स्कूल, जेवियर स्कूल, ओएसिस स्कूल और डीएवी स्कूल थे। इसमें से डीएवी स्कूल का एक लड़का टॉप किया है। उसका रैंकिंग अंडर 100 है। लेकिन, 720 में 720 नम्बर लानेवाला किसी भी सेंटर का अब तक पता नहीं चल पा रहा है। बिहार से आयी टीम छात्रों के बारे में केन्द्र के जरिये जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस मामले को लेकर जिले के किसी भी पदाधिकारी ने टिप्पणी नहीं की है।

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हजारीबाग टीम आने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्बन्धित थाना से टीम ने मदद के लिए कहा था। थाना को निर्देश भी निर्गत किया गया है। लेकिन, जांच में क्या पाया गया है और किन बिन्दुओं पर पूछताछ की गयी है, इसे लेकर जांच टीम ने जानकारी नहीं दी है।

हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि विभिन्न स्रोतों से यह जानकारी मिली है कि हजारीबाग की नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लिक मामले में चर्चा हो रही है। लेकिन, जिला स्तर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जैसे ही इसकी जानकारी मिलेगी, साझा कक जायेगी।

प्रश्न पत्र लिख मामले में हजारीबाग पहले से ही चर्चा में रहा है। 17 मार्च 2024  बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा टिआरई-3 परीक्षा के पेपर लीक मामले का झारखंड कनेक्शन सामने आया था। इस मामले में हजारीबाग जिले से 05 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। ये सभी बिहार के रहनेवाले थे। पुलिस ने सभी को बिहार भेज दिया था। करीब 250 स्टूडेंट्स को हजारीबाग जिले के अलग-अलग थानों में रोक कर प्रश्न पत्र का उत्तर याद कराया गया था।

Share this:

Latest Updates