Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक दूसरे ट्रैक्टर को क्रॉस किया, उसके बाद…

एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक दूसरे ट्रैक्टर को क्रॉस किया, उसके बाद…

Tractor Full With People Crossed Another Tractor & After Some Time Inverted, Video Viral : यदि आप सड़क पर कोई भी वाहन चला रहे हैं, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप दूसरे वाहन को कैसे क्रॉस करें, ताकि आप भी सुरक्षित रहें और दूसरे को भी कोई परेशानी नहीं हो। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी हादसे को दिखाते हुए आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

रोड पर बिखर गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रैक्टर रोड पर जा रहा है, जिसपर काफी लोग भी बैठे हुए हैं। तभी बगल से एक और ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में पहले ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए आगे निकल जाता है। आप देख सकते हैं कि जो ट्रैक्टर आगे निकल गया उसमें बहुत से लोग बैठे हैं। ट्रैक्टर लोगों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ है। आगे कुछ दूर जाते ही ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ता है और ट्रैक्टर की ट्राली बुरी तरह से पूरी पलट जाती है। उसमें बैठे लोग बिल्कुल मटर के दानों की तरह सड़क पर बिखर जाते हैं। वीडियो देखकर ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि एक्सीडेंट कितना बुरा था और लोगों को भी कितनी बुरी तरह से चोट आई होगी।

15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है यह वीडियो

वीडियो को इंस्टाग्राम पर chaurasiya_sanatani नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- हर बार थोड़े ही यमराज छुट्टी पर रहंगे। वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ट्रैक्टर को सांप बना दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- लोगों को भगवान के पास पहुंचने की इतनी भी क्या जल्दी है। तीसरे ने कहा- शायद ट्रैक्टरों की रेस चल रही थी। 

Share this:

Latest Updates