Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेंगलुरु की घटना ने फिर उठाया सवाल … और कितने हैं आफताब?,महिला को काटकर……

बेंगलुरु की घटना ने  फिर उठाया सवाल … और कितने हैं आफताब?,महिला को काटकर……

Bengluru news : Bengluru की घटना ने एक बार फिर दिल्ली की निर्मम घटना को जेहन के सामने ला दिया l छतरपुर की तरह कर्नाटक के बेंगलुरु में भी एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने दिल्ली की निर्मम घटना का आरोपी आफताब की तरह महिला की हत्या की और उसके शव के कई टुकड़े किए। इसके बाद शव के टुकड़े फ्रिज में रख दिए और फरार हो गया। कुछ दिनों बाद घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो फ्रिज के अंदर महिला का शव कई टुकड़ों में मिला। मामला बेंगलुरु के वय्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां वीरन्ना रोड पर एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाली महालक्ष्मी नामक युवती की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज के अंदर रख दिया गया।

मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी सूचना

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बदबू के कारण मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वीरन्ना रोड पर बने मकान से तेज बदबू आ रही थी। इस पर पुलिस वहां पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा। जब अंदर जाकर देखा तो फ्रिज में बुरी हालत में एक शव को रखा गया था। जांच में पाया गया कि उसकी हत्या 4 या 5 दिन पहले की गई थी, शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था l पुलिस की प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया कि 26 वर्षीय महालक्ष्मी किसी दूसरे राज्य की थीं, जो काफी समय से बेंगलुरु में रह रही थीं। पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। ऐसी सम्भावना जतायी जा रही है कि हत्या में महिला के करीबी लोग ही शामिल हो सकते हैं।

Share this:

Latest Updates