Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के बाघमारा की घटना, फुफेरी साली से हुआ प्यार तो अपनी पत्नी और दो बेटियों को घर से निकाला

धनबाद के बाघमारा की घटना, फुफेरी साली से हुआ प्यार तो अपनी पत्नी और दो बेटियों को घर से निकाला

दिन प्रतिदिन हमारा समाज रसातल में जा रहा है। संस्कार, धर्म लोग भूलते जा रहे हैं। इसलिए आए दिन समाज में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे हमारा और आपका सर शर्म से झुक जाता है। अब धनबाद के बाघमारा क्षेत्र की जोगिडीह कॉलोनी से एक ऐसे ही खबर सामने आई है। यहां रहने वाले मनोज कर्मकार ने ऐसा काम किया है, जो समाज में चर्चा का विषय बन गया है। मनोज कर्मकार को अपनी फुफेरी साली से प्यार हो गया है। अब वह उससे शादी करना चाहता है। इसलिए उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों को घर से निकाल दिया है।

2013 में हुई थी मनोज कर्मकार की शादी

मनोज कर्मकार की शादी 2013 में हुई थी। शादी के 9 साल बीत गए उसकी दो बेटी भी है, पर अब मनोज को अपनी ही 17 वर्षीय फुफेरी साली से प्यार हो गया है। अब साली से शादी करने के लिए मनोज ने अपनी बीवी बच्चों को घर से निकाल दिया है। सामाजिक समझौता करने का भी प्रयास किया गया पर मनोज ने किसी की भी नहीं सुनी। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चियों को घर से निकाल दिया। 

महिला एवं बाल संरक्षण थाने में शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद मनोज की पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर भटमुरना के समाजसेवी दिलीप दशौन्धी के पास अपना दुखड़ा लेकर पहुंची। इसके बाद दिलीप दशौन्धी महिला और उसके बच्चे को लेकर तिलाटांड़ स्थित महिला एवं बाल सरंक्षण थाना ( बाघमारा ) पहुंच गए और महिला से लिखित शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना प्रभारी सोनिक वर्मा ने आश्वासन दिया कि इस मामले को वह अपने स्तर से देखेंगी। वह पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला के पति ने गलत काम किया है इसलिए उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोके पर मनोज कर्मकार की पत्नी के साथ उसके परिजन, उप मुखिया धनंजय चौहान आदि मौजूद थे। 

Share this:

Latest Updates