Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेल अदालत ने पांच बंदी मुक्त कराए

जेल अदालत ने पांच बंदी मुक्त कराए

Dhanbad News : 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मंडल कारा धनबाद मे जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस बावत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधिश राकेश रौशन ने बताया की जेल अदालत मे वादों के निष्पादन के लिए पांच मुकदमे चिन्हित किए गए थे जिसमे पांचो मुकदमों का निष्पादन कर पांच बंदियों को मुक्त करने का आदेश दिया गया। इस मौके पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी हेमन्त कुमार सिंह ऋषि कुमार विवेक कुमार सिंह ,जेलर एवं काराधिक्षक उपस्थित थे.अवर  न्यायाधीश राकेश रोशन। ने सभी कैदियों से कहा की आज महात्मा गांधी की प्रतिमा को हम सभी पूजते हैं और सामने रखते हैं ताकि अपने व्यवहार में एवं आचरण में भी कुछ अमूलचूल परिवर्तन लाएं ताकि लोग आपको आपके कृत्य से आपकी पूजा करें उन्होंने आश्वस्त किया कि आज अधिक से अधिक व्यक्तियों को जेल से रिहा  करने का प्रयास किया जाएगा परंतु सभी कैदीयों से यह भी अनुरोध किया है कि वे संकल्प लें कि  यहां से जाने के बाद दुबारा ऐसा कोई काम ना करें ताकि उनका कदम फिर से उसे लाल कोठी ले आए।

Share this:

Latest Updates